लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा होना सुनिश्चित हुआ है। पीएम मोदी के इस दौरे पर झामुमो ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पीएम के झारखंड आने की जानकारी मिली है अच्छी बात है लेकिन मोदी को आदिवासी सरना कोर्ड सहित आदिवासी अस्मिता जैसे मुद्दों पर बताना चाहिये कि उनका इन मुद्दों पर स्टैंड क्या है। सरना धर्म कॉर्ड पर उन्हें अपनी बात रखनी चाहिये। चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री मोदी हिन्दू मुस्लिम की खूब बात कह रहे है जिसे जनता सब समझ रही है। आदिवासियों की बात तो वह करते हैं लेकिन उनके हित की काम नहीं करते।
सारंडा में जो वन अधिकार वहां के आदिवासियों का है उनको क्यों बदला है और कॉरपोरेट को जगह देने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा है की मुझे लगता है झारखंड के खनिज पर उनकी नजर है। सारंडा में अडानी को लाने के लिए सारी तैयारी की जा रही है। उस क्षेत्र को असन्तुलित करने के लिए ये साजिश की जारही है ताकि, बाहरी व्यक्ति को इंट्री किया जा सके।




























