28 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा झारखंड में हीट वेव, ऑरेंज अलर्ट जारी

0
356

झारखंड में अगले चार दिन तक भीषण हीट वेव (लू) चलने की संभावना है। कई जिलों में रविवार 28 अप्रैल से एक मई तक यानी अगले चार दिन तक भीषण हीट वेव (लू) चलने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। इसके कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान राज्य के पूर्वी भाग के जिला गोड्डा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं।

कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

झारखंड के कई जिलों के लिए 30 अप्रैल और एक मई को लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कुछ जिलों के लिए ऑरेंज तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज, बोकारो, देवघर और धनबाद शामिल हैं। वहीं यलो अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम सिंहभूम, रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, पलामू और गढ़वा शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, रांची समेत पूरे राज्य में रविवार से चार दिनों के दौरान कई हिस्सों में हीट वेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान रांची समेत कुछ हिस्सों में बादल भी छा सकते हैं। लेकिन इससे मौसम पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। भीषण गर्मी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here