हेमंत सरकार की पहल, ओमान में फंसी झारखंड की बेटी प्रीति 2 अगस्त को लौटेगी घर

0
21

झारखंड: झारखंड सरकार के प्रयास से ओमान में फंसी सिमडेगा की रहने वाली प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के तहत संचालित राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने मस्कट स्थित भारतीय दूतावास (India in Oman) के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और प्रीति कुजूर 2 अगस्त को अपने घर पहुंचेंगी। राज्य सरकार ने कहा कि संकट में फंसे प्रवासी श्रमिकों और झारखंड की बेटियों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है तथा जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here