रांची में 1.34 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हटेगा, 15 दुकानों को खाली करने का नोटिस

0
15

रांची: रांची नगर निगम ने हरमू रोड स्थित शनि मंदिर के पीछे और श्री राम जानकी मंदिर के आसपास निगम की 1.34 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के पहले चरण में इस भूमि पर अवैध रूप से संचालित करीब 15 दुकानों, प्रतिष्ठानों और भवनों पर नोटिस चस्पा किया गया है। संबंधित लोगों को तीन दिनों के भीतर अपनी दुकान, प्रतिष्ठान और आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निगम के अनुसार, इस भूमि का पूर्व में आवंटन किया गया था, लेकिन आवंटन अवधि समाप्त होने के बावजूद कुछ लोगों का कब्जा बना हुआ है। इस जमीन का उपयोग जनकल्याण और शहर विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए प्रस्तावित है। निगम ने लोगों से स्वेच्छा से स्थल खाली कर प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here