कोलकाता हादसे पर घिरी BJP, एक तरफ भगदड़, दूसरी तरफ अमित शाह का स्वागत

0
11

कोलकाता: कोलकाता के पंडाल में हादसे के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह निशाने पर आ गए हैं। घटना के 35 मिनट बाद कोलकाता के एयरपोर्ट पर नृत्य व ढोल-नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया गया, इसे लोग संवेदनहीन बता रहे हैं। कह रहे हैं कि एक ही शहर में एक तरफ लाशों का ढेर लगा था-दूसरी तरफ गृह मंत्री का भव्य स्वागत हो रहा था।

दरअसल, कोलकाता के पंडाल में भगदड़ की घटना शनिवार की रात 7.40 बजे हुई। देश के गृह मंत्री रात के 8.15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां ढोल-नगाड़ों व नृत्य के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ।

इन दोनों घटनाओं को जोड़ कर विपक्ष सवाल पूछ रहा है। विपक्ष कह रहा है एक ही शहर में लोग मर रहे थे और गृह मंत्री नृत्य का आनंद लेते हुए स्वागत करा रहे थे और उस राज्य का मुख्यमंत्री उनकी आगवानी कर रहे थे।

हालांकि, गृह मंत्री का स्वागत करने के बाद शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर भी गए और अस्पताल भी। उन्होंने राहत-बचाव कार्य की समीक्षा की। इलाजरत लोगों के बारे में जानकारी ली और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर अपना शोक संदेश पोस्ट किया. उन्होने हादसे पर दुख जाहिर किया और लिखा कि राज्य व केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। इसके साथ ही, उन्होंने शनिवार के अपने सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

कांग्रेस नेता श्रीनिवासन बीवी ने कोलकाता के एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत और पंडाल में भगदड़ के दृश्य का वीडियो एक्स पर पोस्ट करके लिखा है- एक शहर की दो तस्वीरें… एक तरफ पूनम का भव्य स्वागत, दूसरी तरफ लाखों की ढ़ेर और भगदड़।

एक अन्य कांग्रेस नेता रश्मि ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- संवेदनहीन भाजपा। कोलकाता में लोगों की मौत हो गई और राज्य का मुख्यमंत्री घटना का जायजा लेने के बदले गृह मंत्री के स्वागत में ढोल-नगाड़ा बजा रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here