राजनीति: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को रात 8 बजे रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उनके भव्य स्वागत की तैयारियां भी की जा रही हैं। 24 अक्टूबर को रांची के हवेली बैंक्वेट में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी।
इस बैठक में करीब 400 सदस्य शामिल होंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी समेत कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।
बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन को मजबूत करने और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में आगे की रूपरेखा पर चर्चा होगी। करीब छह साल बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऑफलाइन यानी प्रत्यक्ष रूप से आयोजित की जा रही है। इससे पहले बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होती रही हैं।

































