रांची: रांची के शिखर मोहन का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनके पिता सूरज मोहन जो पेशे से अधिवक्ता हैं, वह भी अपने जमाने के तेज गेंदबाज़ रहे हैं। शिखर सिर्फ़ धोनी के शहर से नहीं हैं बल्कि शिखर ने भी धोनी की तरह JVM श्यामली से पढ़ाई की है और जिस ग्राउंड ने धोनी को तैयार किया था उसी मेकॉन ग्राउंड में वे तैयार हुए हैं। शिखर बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज हैं। फिलहाल ये न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए खेलेंगे।

































