रांची रेल मंडल में खेलों का जोश, इंजीनियरिंग चैंपियन

0
9

रांची: रांची रेल मंडल में कर्मचारियों के लिए पहली बार ‘इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026’ का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता हटिया के हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, मैकेनिकल विभाग इस प्रतियोगिता का उपविजेता रहा।

दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (सेरसा), रांची ने इस मीट का आयोजन किया. इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स मीट में क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, कैरम, तैराकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स के मुकाबले खेले गए।

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणा निधि सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना बढ़ाने का अहम माध्यम है। डीआरएम ने सफल आयोजन के लिए स्पोर्ट्स ऑफिसर राजा, सहायक स्पोर्ट्स अधिकारी आशुतोष कुमार सिन्हा और सेरसा सचिव ओम प्रकाश ठाकुर की विशेष सराहना की।

इस खास मौके पर वॉलीबॉल और शतरंज अकादमी का भी उद्घाटन किया गया। इन अकादमियों में रेल कर्मियों के अलावा बाहरी खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले सकेंगे। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजू तिर्की और वरिष्ठ मंडल अभियंता साकेत कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here