गढ़वा जिले के बीडीओ ने अपने सरकारी आवास में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
461

गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के बीडीओ ने आत्महत्या कर ली है। बीडीओ की पहचान हीरक मन्ना केरकेट्टा के रूप में हुई है। उन्होंने प्रखंड कार्यालय स्थित अपने सरकारी आवास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुवार, वंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी बीडीओ आवास पहुंच मामले की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here