छठ को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, धुर्वा डैम पर DC का निरीक्षण

0
8

रांची: छठ महापर्व के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री धुर्वा डैम पहुंचे और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान, डीसी ने मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर (JE) समेत संबंधित अधिकारियों को धुर्वा डैम की साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।

धुर्वा डैम में डूबने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनडीआरएफ (NDRF) की टीम के सदस्यों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here