3 जुलाई को होगी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

0
170

रांची: रांची के रातू रोड के नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर रक्षा राज्य मंत्री व सांसद संजय सेठ ने अपने केंद्रीय कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया है, जिस दौरान रांची विधायक सीपी सिंह एवं हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी उपस्थित रहे।

मौके पर संजय सेठ ने कहा कि यह निर्माण रांची वासियों के लिए एक सपना था जो अब पूरा हो चुका है। इस सपने को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अहम किरदार है और अब इस कॉरिडोर को सुंदर व स्वच्छ रखना रांचीवासियो की जिम्मेदारी है।

 

संजय सेठ ने आम जनता एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 558 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस परियोजना के उद्घाटन में अधिक संख्या में भाग ले एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भावपूर्वक स्वागत करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here