इंडिया गठबंधन ने चलाया संपर्क अभियान

0
319

इंडिया गठबंधन के चतरा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा नंद त्रिपाठी ने सतबरवा प्रखंड के ठेमा,ठेमी, फुलवरिया, रबदा समेत कई गांवों में जनसंपर्क कर हाथ छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से जीताने की अपील की। इसके पूर्व ठेमा मोड पर गठबंधन कार्यकर्ताओं ने चतरा प्रत्याशी के एन त्रिपाठी को फूल माला पहना कर स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान केएन त्रिपाठी ने पलामू किला मेला फुलवरिया में स्थित राजा मेदिनी राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने कहा कि देश का एक सुन्दर, सुसज्जित, शानदार, बेहतरीन मेनेजमेंट के शासक राजा मेदिनी राय थे।जिसने हर घर में दुध, दही की प्रचुरता के लिए गाय,भैंस उपलब्ध करा रखी थी। प्रजा को किसी प्रकार की परेशानी ना हो,इसके लिए भेष बदलकर गांवों में घुमा करते थे। मैं चुनाव जीत कर पूरे चतरा लोकसभा क्षेत्र में इनके पद चिन्हों पर चल कर विकास की नई इबारत लिखूंगा, त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने घर की एक महिला को एक लाख रुपए देने का वादा कर चुकी है। आज गांव की महिलाएं कर्ज में डूब रही है,इस कर्ज से कांग्रेस मुक्त करायेगी।
इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, उपाध्यक्ष बाबु खान,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव,विवेका त्रिपाठी, मनोज भुईयां, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव,उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव समेत कई लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here