पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी का बड़ा एक्शन

0
346

रांची: गुरुवार 3 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़ी सारे ठिकानों पर हल्ला बोल दिया है। यह करवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ी है।जानकारी के अनुसार, रांची व हजारीबाग जिले में कुल आठ ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है।

बीते दिन, सुबह से ही ईडी की टीम ने अलग अलग स्थान पर दस्तक दिया और रांची व हजारीबाग के ठिकानों पर छापा मारा। इसी बीच दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों की जांच चल रही है।

 

मनी लॉन्ड्रिंग की लगी आरोप

अंबा प्रसाद पर यह शक जताया जा रहा है कि वित्तीय लेन देन में कई गड़बड़ियां हुई है और अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को वैध बनाने की कोशिश की गई है। इसी संदर्भ में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच सख्त कर दी है।

छापेमारी में ठोस साबुत मिलते ही ईडी जल्द उनसे पूछताछ के लिए समन भी भेज सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here