संजय सेठ के आवास पहुंचे नितिन गडकरी

0
177

रांची: रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की उद्घाटन समारोह के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग मंत्री नितिन गडकरी का अपने सरकारी आवास पर अपने पूरे परिवार के संग भावपूर्वक स्वागत किया।

 

उनकी स्वागत समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रघुबर दास मौजूद रहे। नितिन गडकरी की उपस्थिति ने इस मुलाकात को अहम बनाया एवं यह पल राजनीतिक दृष्टिकोण से काफ़ी मजेदार रहा जहां एक ही मंच पर केंद्र और राज्य दोनो के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

मुलाकात के वक्त झारखंड के विकास से जुड़े कई चर्चाएं हुई एवं नितिन गडकरी ने राज्य के बुनियादी ढांचे की मजबूती को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा किया। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीतिक संबंधों से ऊपर सामाजिक सौहार्द और व्यक्तिगत सम्मान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here