झारखंड के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

0
256

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी को गुरुवार को देर रात जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में इरफान अंसारी ने बताया है कि मोबाइल पर फोन करने वाले शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी है जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

 

डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, धमकी देनेवाले ने उन्हें कॉल करके अपशब्द भी कहे और कॉल करने वाले ने मंत्री को कहा कि वह उन्हें 24 घंटे के भीतर मार डालेगा। जिस फोन नंबर से धमकी दी गई, वह नंबर इरफान अंसारी ने वरीय अधिकारियों को दे दिया है। जानकारी के अनुसार डॉ. इरफान अंसारी अभी नई दिल्ली में हैं। वे अपने सहयोगी मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उनके स्वास्थ्य का हाल लेने दिल्ली गए हैं।

इस घटना की जानकारी देते हुए डॉ. अंसारी ने ये भी बताया कि गुरुवार को जब उन्होंने कॉल रिसीव किया तो उधर से एक शख्स धमकी देते हुए मुझे अल्टीमेटम दिया।

 

जानिए आखिर कौन है इरफान अंसारी

इरफान अंसारी झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। साल 2014 से लेकर वो लगातार इस सीट पर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। साल 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में भी इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की। यहां से जीत दर्ज करने के बाद जब झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो इरफान को कांग्रेस कोटे से स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here