सड़क किनारे शराबखोरी पर रांची पुलिस सख्त

0
47

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार शाम छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को पकड़ा और पूछताछ की। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here