रांची में दिवाली की रात ध्वनि प्रदूषण बढ़ा, 70.5 डेसिबल पहुंचा शोर

0
12

रांची: दिवाली की रात राजधानी रांची में पटाखों की आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ गया। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) की ओर से 8 से 9 नवंबर की रात की गई मॉनिटरिंग में शहर का औसत ध्वनि स्तर 70.5 डेसिबल दर्ज किया गया। सदर अस्पताल के पास यह स्तर बढ़कर 73.5 डेसिबल तक पहुंच गया।

जेएसपीसीबी के अनुसार, दिन के समय शहर का औसत ध्वनि स्तर 65.4 डेसिबल था, जो रात में बढ़कर 70.5 डेसिबल हो गया। सदर अस्पताल के पास भी दिन में 68.5 डेसिबल दर्ज किया गया जो रात में 73.5 डेसिबल पहुंच गया। वहीं, तुपुदाना स्थित देवनिका अस्पताल के पास रात में 71.4 डेसिबल दर्ज किया गया।

ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित मानकों के अनुसार, साइलेंस जोन में रात के समय 40, आवासीय क्षेत्र में 45, व्यावसायिक क्षेत्र में 55 और औद्योगिक क्षेत्र में 70 डेसिबल की सीमा निर्धारित है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here