Breaking News : जयराम के बाद देवेंद्र के खिलाफ वॉरंट जारी, पुलिस ने किया देवेंद्र को गिरफ्तार, जयराम अब भी लापता

0
322

ब्रेकिंग न्यूज़ : JBKSS से रांची लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार। देवेंद्र नाथ महतो की भी गिरफ़्तारी ठीक उसी तरह हुई है जैसे गिरिडीह में JBKSS प्रत्याशी टाइगर जयराम महतो की हुई थी। हालाँकि टाइगर जयराम महतो सभा के बाद भागने में कामयाब रहे थे और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई है। एक के बाद एक JBKSS प्रत्याशियों का नामांकन के बाद इस तरह गिरफ्तार होना इस बात की ओर इशारा करता है की वोट कटने के डर से इन लोगों के खिलाफ साजिश की जारी है। गिरफ़्तारी के वक़्त देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है मुझे नामांकन नहीं करने दिया जा रहा है। लेकिन मैं हमेशा झारखंडी हित और रीती रिवाज़ों के लिए लड़ता रहूँगा।

हालाँकि मीडिया द्वारा पूछे जाने पर भी ये साफ़ नहीं हुआ कि देवेंद्र की गिरफ़्तारी क्यों हुई है। लेकिन, अनुमानित है की जिस विधानसभा घेराव 2022 मामले जयराम महतो की गिरफ़्तारी हुई थी। उसी मामले में देवेंद्र महतो के खिलाफ भी वॉरेंट इस्सू हो सकता है। क्यूंकि उस घेराव में देवेंद्र नाथ महतो भी शामिल थे। आपको बता दें २०२२ में विधानसभा घेराव के दौरान कुछ उपद्रवियों ने इस घेराव को हिंसक बना दिया था। देवेंद्र की गिरफ़्तारी से सायद पुलिस लापता जयराम को भी धुंध पाए क्यूंकि अब तक जयराम महतो को पुलिस पकड़ नहीं पायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here