हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को HC ने किया ख़ारिज, 6 मई को चाचा के श्राद्ध कार्यक्रम में हो सकते है शामिल

0
304

झारखंड के पूर्व सीएम और लैंड स्कैम के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हेमंत सोरेन द्वारा प्रोविजनल बेल के लिए दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने हेमंत सोरेन को प्रोविजनल बेल देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी. हालांकि कोर्ट ने उन्हें अपने चाचा के श्राद्ध कर्म में कुछ देर के लिए शामिल होने की अनुमति दी है. अदालत ने यह सख्त निर्देश दिया है कि 6 मई को होने वाले श्राद्ध कर्म में शामिल होने के दौरान हेमंत सोरेन मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेंगे और ना ही कोई राजनीतिक चर्चा करेंगे. हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here