आज गिरिडीह से NDA में शामिल आजसू के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिरिडीह समाहरणालय जाकर उपयुक्त को अपना नामांकन पर्चा दिया। आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश के नामांकन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और भजपा के अन्य कार्यकर्त्ता शामिल रहे। जनसभा का भी आयोजन किया गया। जनसभा में भारी संख्या में आजसू समर्थकों की भीड़ दिखी। मौके पर चंद्र प्रकश चैधरी ने कहा कि इस बार गिरिडीह से ऐतिहासिक जीत हासिल होगी उन्हें जनता पर पूरा भरोसा है।






























