झारखंड की राजधानी रांची में ED लगातार छापेमारी कर रही है। कल लगभग नौ ठिकानों पर ED अधिकारीयों ने दबिश दी थी वही दूसरे दिन भी ईडी की टीम एक साथ सात नये ठिकानों पर अचानक रेड मारने पहुंची । जानकारी के मुताबिक, सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर के साथ-साथ रांची के रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां छापेमारी चल रही। दूसरी तरफ ईडी की टीम ने रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाले कांट्रेक्टर राजू सिंह के ठिकानों पर छापा मारा यहां से करोड़ों नगद बरामद की सूचना है। ऐसा मामला कल भी छापेमारी के दौरान सामने आया था जहां ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर ईडी ने भारी नकदी जब्त की थी। 30 करोड़ से ज्यादा नगद बरामद किये थे जिससे गिनते गिनते मशीन तक ख़राब हो गए थे। हलांकि इस मामले पर मंत्री आलमगीर आलम कुछ भी कहने से बच रहे।





























