JPSC ने जारी की बैकलॉग परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की

0
17

झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है। आयोग द्वारा 17 मई 2026 को आयोजित परीक्षा सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र और सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है।

अभ्यर्थी जेपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर आंसर की देख सकते हैं। अभ्यर्थी यदि मॉडल उत्तर को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव देना चाहते हैं, तो वे 12 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध OTR पोर्टल https://jpscotr.com के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के विरुद्ध प्रस्तावित उत्तर के समर्थन में आधार, साक्ष्य या स्रोत प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रक्रिया के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम व किसी अन्य ईमेल पर प्राप्त आपत्तियों /सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here