‘वेलकम टू द जंगल’: ट्रेलर ने मचाया बवाल, हंसी का बंपर पैकेज

0
18

मनोरंजन: अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज को तैयार है, जो, 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसने रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया है। ट्रेलर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर है।

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर लन्च के लिए YRF स्टूडियो की तरफ से भव्य इवेंट लॉन्च किया गया, जहां सितारों की इस बड़ी टोली की मौज-मस्ती भी खूब दिखी है। ट्रेलर में अफरा-तफरी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ फुल-फैमिली एंटरटेनमेंट भी है।

लोटपोट करने वाले करीब 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांच, मस्ती, ड्रामा जैसी चीजें दर्शकों को गुदगुदाने के लिए काफी हैं। इस ट्रेलर में फिल्म के हर किरदार को चमकने का मौका दिया गया है जिसमें अक्षय से लेकर परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की मजेदार झलकियां हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी एक असली जंगल में शूट होने वाली नकली फिल्म की मजेदार शुरुआत से होती है। परेश रावल का किरदार एक ऐसी फिल्म बनाने का प्रयास करता है जिसका बजट 2000 करोड़ रुपये है। इस हास्यास्पद मिशन को पूरा करने के लिए बड़ी स्टार कास्ट जंगल के खतरनाक इलाकों में पहुंचती है।

वहीं ट्रेलर की खास बात ये है की लीड हीरोज़ की रियल लाइफ से जुड़े भी कुछ मजेदार किस्से हैं। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ उसी अंदाज में दिख रहे हैं जो ‘हेरा फेरी’ में दिखा था।

‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट-

फिल्म में बॉलीवुड सितारों का एक बड़ा झुंड है, जिसमें, अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनके साथ एंटरटेनमेंट को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी जैसे कलाकारों ने भी खूब मेहनत की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here