भारत: कल भारत बंद के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के 25 करोड़ कर्मचारी सरकारी नीतियों का विरोध करेंगे, तो जाहिर-सी बात है कि झारखंड में भी कई जगहों पर कर्मचारी हड़ताल पर जायेंगे, जिससे स्वाभाविक रूप से कामकाज प्रभावित होंगे। अगर कर्मचारियों का हड़ताल बड़े पैमाने पर होता है तो झारखंड में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
स्कूल, कॉलेज और बैंक खुले रहेंगे या बंद?
झारखंड में कल 9 जुलाई को भारत बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज और बैंक खुले रहेंगे या बंद इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।संभावना है कि बैंक के कर्मचारी अगर हड़ताल पर जायेंगे तो कल बैंक बंद हो सकता है। वहीं, स्कूल और कॉलेज कल खुले रहेंगे या नहीं इस संबंध में आज शाम तक आधिकारिक नोटिस आ सकता है।






























