10 डिग्री से नीचे जायेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
74

रांची: मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दो दिनों में राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी और इसके आसपास हवा की रफ्तार सामान्य से थोड़ी अधिक रही। सुबह धुंध छाई रही और आसमान में बादल भी बने रहे।

अनुमान है कि 1 दिसंबर तक मौसम इसी तरह ठंडा बना रहेगा और तापमान में उतार–चढ़ाव जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मंगलवार को डालटनगंज में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री कम, करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here