रांची: राजधानी रांची में 17 सितंबर को रांची नगर निगम के उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू ने उनकी समस्याओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान निवासियों ने सिपेज, टाइल्स टूटने, नल की खराबी और पानी टंकी की समस्या की शिकायत की जिसमें अप प्रशासक ने मौके पर केंद्र द्वारा चयनित निर्माण एजेंसी में कर मैजिक रेट के प्रतिनिधियों को बुलाकर तुरंत समाधान सुनिश्चित करवाया और जल्द से जल्द सारे चीजों को ठीक करने का निर्देश दिया।
लाइटहाउस परियोजना केंद्र प्रायोजित योजना है और जिस पर एक आवास की कुल लागत 13.29 लाख है जिसमें से केंद्र का अंशदान 5.5 लाख और राज्य का एक लाख जिसमें लाभुक का 6.79 लख रुपए है और कुल 7 ब्लॉकों में 1008 आवास बनाए गए हैं।
रांची नगर निगम ने ड्रेनेज निर्माण पर 4.08 करोड़ों रुपए और जलापूर्ति हेतु फेड को 92 लाख एवं वाटर फ्लो मीटर पर 90 हजार और बिजली कनेक्शन के लिए जेबीवीएनएल को 1.16 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।






























