मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा और सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान, अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में 26 जुलाई से आयोजित होने वाले 135वें संस्करण डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह व उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।

































