रांची DC ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए 6 आश्रितों को सौंपा नियुक्ति पत्र

0
193

राँची: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने आज अनुकंपा आधारित नियुक्ति के तहत 06 आश्रितों को चौकीदार पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त चौकीदारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाएँ और ईमानदारी से कार्य करें।

नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से नशामुक्ति पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा समाज और युवाओं के लिए एक अभिशाप है, जो न केवल व्यक्ति को बरबाद करता है, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बना देता है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में स्वयं नशे का सेवन न करें और न ही दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें।

 

अनुकंपा आधारित नियुक्ति के तहत जिन आश्रितों को चौकीदार पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए इनमें शांति खलखो (बेड़ो), गणेश चन्द्र लोहरा (अनगड़ा), संजय मुण्डा (अनगड़ा), महरा भोगता (कांके), प्रभी देवी (तमाड़) और सलीम अंसारी (नेरकोपी) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here