स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांजनों का खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

0
328

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांजनों का खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन एम्फी थियेटर, झील परिसर हजारीबाग में किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे। इन्दु प्रभा खालखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेकर अपने मत का प्रयोग करें एवं अपने परिवार तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

दिव्यांगजनों ने ‘पाँव नहीं तो पहियों पे आओ, लेकिन अपनी राय बताओ” का नारा लगाया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जैसे ट्राई साईकिल रेस, सूई-धागा, बास्केटबॉल, म्यूजिकल चेयर एवं नेत्रहीन दिव्यांगों के बीच दौड़ आदि।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here