रामगढ़: रामगढ़ जिला के नेमरा गांव स्थित पैतृक आवास में गुरुवार 14 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक श्री गुरदीप सिंह ने भेजी किया और उनके साथ निर्देशक (मानव संसाधन)श्री अनिल कुमार जदली, निर्देशक (ईंधन) श्री शिवम श्रीवास्तव और रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री नवीन जैन मौजूद रहे।
उसी के साथ इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने स्मृति शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा कि गुरु का जीवन काफी संघर्ष एवं जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा और उनके योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है।
एनटीपीसी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताया जिसमें उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया और कहा कि गुरु जी के मार्गदर्शन और विचारधारा से प्रेरित होकर समाज की सेवा में योगदान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।






























