झारखंड के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन को बिगड़ती हालत के कारण दिल्ली रेफर किया गया

0
273

झारखंड: झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री सह मधुपुर विधायक हफीजुल हसन को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को दिल्ली रेफर किया गया। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों के अनुसार मंत्री की छाती में इंफेक्शन पाया गया, जिसके बाद विशेषज्ञों की सलाह पर उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया। उन्हें विमान से दिल्ली के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया है।

गौरतलब है कि जुलाई माह में ही हफीजुल हसन की गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई थी। सफल सर्जरी के बाद वे रांची लौटकर अपने नियमित कार्यों में सक्रिय थे। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर दिल्ली में चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here