झारखंड: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। आयोग ने पत्र के जरिए झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 में बदलाव की मांग की है। आयोग ने कहा है कि नए कानून में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के अधिकारों को जगह नहीं दी गई है।
आयोग के उपाध्यक्ष प्रणेश सोलोमोन ने कहा कि पुराने विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 की धारा 57ए में अल्पसंख्यक कॉलेजों को शिक्षकों की नियुक्ति और सेवा से जुड़े फैसले लेने का अधिकार था। कहा कि पहले कॉलेज प्रबंधन जेपीएससी की सहमति से नियुक्ति, सेवा शर्तें और अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता था।
उन्होंने कहा कि पुराने कानून में सामाजिक संतुलन का भी ध्यान रखा गया था. शिक्षक चयन समिति में एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों को शामिल करना जरूरी था। लेकिन, नए अधिनियम 2026 में ऐसे प्रावधान हटा दिए गए हैं। आयोग ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अल्पसंख्यक संस्थानों की स्वायत्तता और संवैधानिक अधिकारों को बनाए रखने के लिए कानून में जल्द संशोधन किया जाए।
































