रांची में देर रात SSP का औचक निरीक्षण

0
9

रांची: रांची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी राकेश रंजन बीती देर रात खुद सड़कों पर उतर आए। आधी रात शहर के कई प्रमुख थानों का औचक निरीक्षण कर उन्होंने पुलिस व्यवस्था, रात्रि गश्ती और जवानों की सतर्कता का जायजा लिया। इस दौरान सिटी एसपी पारस राणा भी उनके साथ मौजूद रहे।

एसएसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। उन्होंने अलग-अलग थानों में पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और पेट्रोलिंग व्यवस्था की जांच की। साथ ही थाना प्रभारियों से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और हाल की घटनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान, लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा।

एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट कहा कि राजधानी में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रात्रि गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान, कई इलाकों में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। देर रात घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here