रांची में SSC परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 1 दिसंबर तक रहेगी धारा 163

0
52

रांची: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। इसको को लेकर रांची के तीन परीक्षा केंद्रों पर 9 दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में सुबह 6.30 से लेकर रात के 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।

रांची सदर एसडीएम कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। निषेधाज्ञा के दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर जमा होने पर रोक रहेगी। हालांकि, सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।

इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल, अस्त्र-शस्त्र और हरवे-हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। इसमें बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा और भाला जैसे हथियार शामिल हैं। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है। इसके साथ ही, किसी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर भी रोक लगाई गई है।

इन तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा-

कैपस्टोन टेक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर, आउटर रिंग रोड, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास, कांके

आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, दलादली।

एसडीजेड इन्फोटेक-1, रामपुर,

तीन परीक्षाएं होंगी आयोजित:

कर्मचारी चयन आयोग (पूर्वी क्षेत्र), कोलकाता की ओर से मिली सूचना के अनुसार, इन केंद्रों पर सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा-2026, सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सीएपीएफएस परीक्षा-2025 और जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन) परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here