भारत: देश में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। एक हफ्ते के भीतर ईंधन दरों में यह दूसरी बड़ी वृद्धि है, जिससे आम लोगों के दैनिक बजट और माल ढुलाई लागत पर सीधा असर पड़ने लगा है।
इससे पहले, 15 मई को तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार $100 प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा हॉर्मुज़ स्ट्रेट में आपूर्ति बाधित होने की आशंका के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मिडिल ईस्ट संकट जारी रहा, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है।
































