राष्ट्रपति भवन पहुंचा INDIA गठबंधन, EVM हटाने और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

0
8

राजनीति: INDIA अलायंस के 10 नेताओं ने राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, एमए बेबी, डी. राजा, सपा सांसद राजीव राय, सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और आरजेडी सांसद मनोज झा शामिल थे।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि अभी राष्ट्रपति के साथ हमारी मीटिंग हुई। मैं हैरान था क्योंकि जब हमने राष्ट्रपति को वोट चोरी के बारे में बताया तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया। उन्होंने ये नहीं कहा कि हिंदुस्तान में वोट चोरी नहीं हो रहे हैं। उन्होंने हमसे कहा कि हमें सबूत दो। हम सभी सबूत राष्ट्रपति के पास लेकर जाएंगे। पूरा देश जानता है कि देश में वोट चोरी हो रही है। मोदी-शाह लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करा रहे हैं। राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया और कहा कि वह इस पर विचार करेंगी।

राहुल ने आगे कहा कि, सबसे पहले हिंदुस्तान के सभी विपक्षी सांसद CEC से मिलने गए। वहां हमें रोका गया पीटा गया और कहा गया कि यहां प्रोटेस्ट न करें। इसके बाद, हमने फैसला किया कि हम राजघाट जाएंगे और प्रोटेस्ट करेंगे, हमें वहां भी रोका गया और अब हम राष्ट्रपति से मिलने आए। अब हम सोमवार को सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।

ममता बनर्जी ने बताया कि राष्ट्रपति ने हमसे सबूत देने को कहा है। हमने उनसे वोट चोरी के मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया है और जनता की आवाज सुनी है। हमने राष्ट्रपति से संविधान की रक्षा की अपील की। अब हम राष्ट्रपति को वोट चोरी से संबंधित सबूत सौंपेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी ने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी है और वोट चोरी का मुद्दा उठाया। हमने उनसे मांग की है कि फिर से चुनाव कराने की मांग की है। ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने की भी मांग की गई है। राष्ट्रपति ने हमसे सबूत मांगे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here