विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संत जेवियर्स की नाट्य मंडली ‘टीम शक्ति’ ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

0
11

रांची: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संत जेवियर्स कॉलेज में मेंटल हेल्थ क्लब की ओर से टीम शक्ति के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विषय ‘लिव्ड एक्सपीरियंस हर्डः रियल वॉयस, रियल चेंज (अनुभवों को मिले आवाज, वास्तविक आवाज से आए बदलाव) था। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरत के समय संवाद, संवेदनशीलता और सहयोग के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम के दौरान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को सामने लाया गया और लोगों को इस विषय पर खुलकर बातचीत करने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता संबंधी पर्चे भी वितरित किए गए।

इसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समझ विकसित करने और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में टीम शक्ति के सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे, रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, एसजे, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय कुमार सिन्हा और मानसिक स्वास्थ्य समन्वयक प्रो. संध्या भेगरा उपस्थित रहे।

इनके अलावा, प्रो. कंचिता टोप्पो, प्रो. अपूर्वश्री कुजूर, अनिरुद्ध चौधरी तथा कॉलेज के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, लोगों के अनुभवों को सुनने और जरूरतमंदों को सहयोग देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here