महाराष्ट्र दौरे पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कल्पना सोरेन

0
10

झारखंड: झारखंड विधानसभा की महिला विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र दौरे पर है। सोमवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत समिति की अन्य सदस्यों ने मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन-पूजन किया और झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंदिर परिसर से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र प्रवास के दौरान समिति के सदस्यों के साथ श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कल्पना सोरेन ने भगवान गणपति से झारखंड और राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की।

बताया गया कि झारखंड विधानसभा की महिला विकास समिति समय-समय पर दूसरे राज्यों का दौरा करती है, ताकि वहां की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और बेहतर तौर-तरीकों को समझकर अपने दायित्वों के निर्वहन में उनका उपयोग किया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here