भारत: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है।
श्री मोदी ने आज 7 मई, गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट तक कहा कि पूरा देश हमारे बलों के शौर्य को सलाम करता है।
पीएम मोदी ने लिखा कि आज से एक वर्ष पूर्व हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था। सेना ने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने का दुस्साहस किया था।
पीएम ने कहा। ऑपरेशन सिंदूर ने हमारे सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता, तैयारी और समन्वित शक्ति को प्रदर्शित किया।
पीएम नेकहा कि आज एक वर्ष बाद भी भारत आतंकवाद को पराजित करने और उसके समर्थक तंत्र को नष्ट करने के अपने संकल्प पर पहले की तरह अडिग हैं।
पीएम ने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी सफलता को दर्शाते हुए, गरिकों से आग्रह किया कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर उनके द्वारा साझा की गयी तस्वीर से बदल दें।






























