खेल: IPL 2026 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 गेंद पर 46 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें, उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जमाए। इसी के साथ वह 19वें सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके छक्के) लगाने वाले बैट्समैन भी बन गए हैं। उन्होंने अभी तक इस सीजन सबसे ज्यादा छक्कों के साथ सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में भी वह बाउंड्री किंग बन गए हैं।
वैभव ने अभिषेक शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, साई सुदर्शन समेत सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही, स्ट्राइक रेट के मामले में भी वे इस सीजन नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम इस सीजन 12 पारियों में ही 43 चौके और 43 छक्के समेत कुल 86 बाउंड्री हो गए हैं। इस सीजन 43 छक्के के साथ अभी तक एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।
वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड्स
इस सीजन 1000 टी20 रन, 100 टी20 छक्के, मौजूदा सीजन का सबसे तेज शतक (36 गेंद), पहली गेंद पर एक ही सीजन में तीन बार छक्के और सबसे ज्यादा 8 बार छक्के से IPL में बैटिंग की शुरूआत करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अभी उनके पास कम से कम 2 पारी हैं और अगर टीम प्लेऑफ में पहुंची तो, वे क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते है। साथ ही, वह आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनने के नजदीक भी हैं।





























