ईशान किशन को बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा 1 करोड़ से किया गया सम्मानित

0
13

बिहार: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेट कीपर ईशान किशन को उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का नवाजा है। बिहार के लाल ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बिहारवासियों को गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है।

राजधानी पटना में आयोजित सम्मान समारोह में सीएम ने कहा कि ईशान किशन ने वर्ल्डकप में अपने शानदार खेल से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने ईशान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मान समारोह की तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए ईशान किशन की उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने लिखा कि यूं ही बिहार का नाम रोशन करते रहिए।

बता दें, इससे पहले बिहार के लाल और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बिहार सरकार सम्मानित कर चुकी है। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें 50 लाख रुपये की पुरस्कार से सम्मानित किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here