जयराम महतो पर एक महिला द्वारा लगाया गया आरोप

0
209

रांची: हरमू हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपमाननित करने और मानहानि सहित अन्य आरोप लगाते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो सहित तीन के खिलाफ अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया है।

 

दर्ज केस में रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र के रहने वाले उत्तम कुमार महतो और बिट्टू सिंह को जयराम के साथ आरोपी बनाया गया है। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि जेएलकेएम पार्टी के लोगों द्वारा बनाये गये यूट्यूब चैनल द्वारा मेरे खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गाली दी जा रही है। यूट्यूबर बिट्टू सिंह ने महिला का नाम लेकर वीडियो बनाया है।

 

यूट्यूबर उत्तम कुमार महतो भी विधायक जयराम महतो का आदमी है। महिला का आरोप है कि वीडियो जयराम महतो के कहने पर ही बनाया गया है। जयराम महतो पूर्व में भी केस उठाने का दवाब उनपर बना चुके है। केस नहीं उठाने की वजह से उन्हे समाज में जलील किया जा रहा है, ऐसा महिला ने आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here