26 जुलाई से रांची में डूरंड कप के लिए जयपाल सिंह स्टेडियम तैयार

0
18

रांची: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पहली बार आयोजित डूरंड कप को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बता दें कि, 26 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डूरंड कप का उद्घाटन करेंगे। इसकी सुरक्षा को लेकर रांची प्रशासन द्वारा आज स्टेडियम का जायजा लिया गया।

एसडीएम कुमार रजत और यातायात अधीक्षक राकेश सिंह ने स्टेडियम के चारों ओर घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें, स्टेडियम में एंट्री और एक्जिट को लेकर खास व्यवस्था की जा रही है ताकि आने वाले दर्शकों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो।

डूरंड कप दर्शकों के लिए मुफ्त है, मगर स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए टिकट की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, टिकट मुफ्त में मिल रही है। टिकट लेने के लिए दर्शकों को अपने आधार कार्ड के साथ टिकट काउंटर पर जाना होगा जिसके बाद वह टिकट ले सकते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन की तरफ से हर एंट्री और एग्जिट पर पुलिस जवान मुस्तैद रहेंगे। जयपाल सिंह स्टेडियम में लगभग 30000 दर्शकों की बैठने की जगह है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here