जगन्नाथपुर मंदिर को नई टीम, नई जिम्मेदारियां

0
9

झारखंड: झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद ने जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन कर दिया है। इस नई समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एनएन पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति में ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव (प्रथम सेवक, जगन्नाथपुर मंदिर) और मिथिलेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, प्रसन्न कुमार सचिव और विनोद कुमार कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा, मुकेश कुमार, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, कमल ठाकुर, भरत तिवारी, नीतू देवी और गोपाल उपाध्याय को सदस्य बनाया गया है। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों में रांची के सांसद, खिजरी और हटिया के विधायक, राँची डीसी तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here