शराब की दुकानों पर सरकार की कड़ी करवाई

0
197

झारखंड: मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों से वापस लेकर खोली गयी 827 शराब दुकानों में से पांच दुकानें बंद हो गयी है। बंद हुई दुकानों में से दो रांची, दो धनबाद और एक दुमका जिले में है। उत्पाद आयुक्त की जांच के दौरान ज्यादा कीमत पर शराब बेचने का मामला पकड़ में आने के बाद दो दुकानों को बंद कर दिया गया है। धनबाद मे कर्मचारियों द्वारा काम छोड़े जाने वजह से दो दुकानें बंद हुई है। इसके अलावा श्रावणी मेले की वजह से दुमका की एक दुकान बंद हुई है।

 

सरकार ने राज्य में एक सितंबर से नयी उत्पाद नीति 2025 लागू करने का फैसला किया है। फ़िलहाल उत्पाद नीति 2022 में आंशिक संशोधन कर शराब की खुदरा बिक्री की जा रही है। सरकार ने मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों से दुकानें वापस लेने के बाद कॉरपोरेशन के माध्यम से शराब की खुदरा बिक्री शुरू की। मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों से दुकानें वापस लेने के दौरान किये गये हिसाब किताब में गड़बड़ी पायी गयी है। हिसाब किताब में पाये गये अंतर का मिलान किया जा रहा है। सरकार ने मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों से दुकानें वापस लेकर दैनिक मजदूरी पर कर्मचारियों के रख कर शराब की खुदरा बिक्री शुरू की है। फिलहाल 1452 दुकानों में से 822 में शराब की खुदरा बिक्री हो रही है।

 

विभिन्न जिलों में चल रही शराब की खुदरा दुकानों का ब्योरा

बोकारो में 49, चतरा में 32, देवघर में 25, धनबाद में 43, दुमका में 33, पूर्वी सिंहभूम में 62, गढ़वा में 29, गिरिडीह में 38, गोड्डा में 32, गुमला में 13, हजारीबाग में 61, जामताड़ा में 23, खूंटी में 14, कोडरमा में 28, लातेहार में 17, लोहरदगा में 10, पाकुड़ में 19, पलामू 39 रामगढ़ 31 रांची में 86, साहिबगंज में 50, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 15, और उसी के साथ पश्चिम सिंहभूम में 37 शराब की दुकानें का लिया गया जायज़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here