बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने प्रत्याशी ममता भुइया के पक्ष में छतरपुर हाई स्कूल के मैदान में विशाल भीड को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दस वर्षों के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ के सहारे राज किया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए कोई भी वादा आज तक पूरा नहीं किया गया है तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में गरीबी बेरोजगारी के मुद्दे पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाये। पर उन्होंने एक भी अपना वादा पूरा नहीं किया इस दौरान उनका एकमात्र मकसद हिंदू मुस्लिम- मुस्लिम हिंदू कर देश का सत्ता में राज करना रह गया है। इस बार वे 400 पर का नारा दिए हैं जो महज एक उनका जुमला है। देश की जनता इस बार उनको रास्ता दिखा देगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी के दिए 2014 के भाषण के कुछ अंश के रिकार्डिंग को माइक के माध्यम से सुनाते हुए कहा कि यह उनका भाषण है जिनमें एक भी पूरा नहीं किया गया उन्होंने लोगों भरोषा दिया कि केंद में सरकार बनने के बाद गरीब घर की बेटियों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये और गैस सिलेंडर ₹500 में मिलेगा ।वहीं प्रतिवर्ष 1 करोड लोगों को नए रोजगार के अवसर पैदा कर सरकारी नौकरी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उनके द्वारा किए गए वादा के बिहार में पांच लाख लोगों को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराया गया है।उन्हीने कहा कि अग्निवीर योजना बन्द कर पुरानी व्यवस्था के तहत सेना में बहाली की जाएगी।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल में जो भी उनके विरोध में बोले उसे वह सीबीआई और इडी से डराने का कोशिश करते हैं।पर उनके गठबंधन के एक प्रत्याशी 3000 बेटियों को शोषण करने वाले नेता को कर्नाटक के एक नेता को विदेश भाग दिए। वहीं झूठे मुकदमे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध भी एक राजनीतिक साजिश के तहत 50 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पर वह लालू प्रसाद यादव के बेटा हैं ना लालू प्रसाद यादव झुका है और ना लालू का बेटा झुकेगा उन्होंने कहा कि जेल से वे नही डरते हैं। हमारे तो भगवान ही जेल में पैदा हुए थे इसलिए हम जेल से नहीं डरते तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जोड़ तोड़ तोड़ जोड़कर लोगों को सत्ता से हटाने का यह प्रयास इस बार कार्य नहीं करेगा।इंडिया गठबंधन की सरकार 4 जून को बनेगी ।वही बिहार के पूर्व मंत्री व भीआईपी के मुकेश साहनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ खरीद फरोख्त में विश्वास रखते हैं और उनके पास अडानी और अंबानी जैसे लोग मौजूद हैं।उन्होंने भावुक होते हुए कहा किबिहार में उनके चार विधायकों को वह खरीद कर बिहार में सरकार में शामिल कर लिए। इस बार लोगों ने मन बना लिया है कि वे नरेंद्र मोदी की सरकार को सता से हटा देंगे मौके पर बिहार के कई नेताओं के अलावे झारखंड प्रदेश राज्य अध्यक्ष संजय यादव पूर्व अध्यक्ष गौतम सागर राणा झामुमो के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक रामनाथ चंद्रवंशी संजर नवाज, गौतम सागर राणा, अनिता देवी, सन्तोष यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे
Latest article
AOMEI Partition Assistant Full-Activated Windows 11 x64 Patch Premium
झारखंड में JMM का संगठन की मजबूती पर जबरदस्त फोकस, कार्यकर्ताओं को नया टास्क
झारखंड: झारखंड की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच झामुमो ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को...