मोरहाबादी में 9 से 13 अक्टूबर तक लगेगा दिवाली मेला

0
294

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से झारखंड IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और विधायक को जेसोवा की ओर से रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दिवाली मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। जेसोवा की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाला यह दिवाली मेला झारखंड की संस्कृति, परंपरा और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ महिलाओं के आत्मनिर्भरता अभियान को भी मजबूती देता है। इस बार भी मेले में स्थानीय कलाकारों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को मंच मिलेगा।

मुख्यमंत्री एवं विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे आयोजन में सम्मिलित होने का प्रयास करेंगे और जेसोवा की इस पहल की सराहना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here