CM ने UK में बढ़ाई झारखंड की वैश्विक छवि

0
277

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायोग में आयोजित आधिकारिक स्वागत समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी की ओर से आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों से संवाद किया।

इस अवसर पर हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ने झारखंड की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक संभावनाओं, प्राकृतिक संसाधनों और मानव संसाधन की क्षमताओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा, युवा शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बल पर झारखंड देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

संवाद के दौरान, यूनाइटेड किंगडम के साथ विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल तथा महत्वपूर्ण और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग से झारखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर नए अवसर मिल सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here