JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से CID की पूछताछ

0
18

झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते आज सीआईडी कार्यालय पहुंचे, जहां 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उनसे पूछताछ शुरू हुई।

सीआईडी ने उन्हें पूर्व में नोटिस जारी कर 28 जुलाई को उपस्थित होने का निर्देश दिया था। जांच एजेंसी भर्ती घोटाले के कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी सहित कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, सीआईडी 500 ओएमआर शीट में कथित गड़बड़ी और उस संबंध में समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी ख्यांग्ते से सवाल कर रही है। इससे पहले उनके सरकारी आवास, जेपीएससी कार्यालय और परीक्षा संचालन एजेंसी के ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज, ओएमआर शीट और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here