मुख्यमंत्री ने झारखंड फ्लाइंग इंस्टिट्यूट को दिया उड़ान

0
64

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिदो-कान्हू एयरपोर्ट परिसर, दुमका में “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, साथ ही नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान की आधारशिला पहले ही रखी गई थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाने के बजाय वर्षों तक उपेक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसे संस्थानों को रोकने और सीमित करने का काम किया गया, लेकिन अब राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने कहा कि अब झारखंड के युवा न सिर्फ हवाई जहाज में बैठेंगे, बल्कि उसे उड़ाएंगे भी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में हर वर्ष 30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इनमें से 15 आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को राज्य सरकार 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान करेगी, जिससे उन्हें पायलट प्रशिक्षण प्राप्त करने का समान अवसर मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here